MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

इस देश में शादी के बाद 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नही जाते शौचालय




शादी-विवाह की अनोखी रस्मों को लेकर आपने कई खबरें पढ़ी होंगी। लेकिन आज आपको एकऐसी रस्म के बारे में बताने जा रहे है जिसे जानकर आप यह कह उठेंगे कि भला ऐसी भी कोई रस्म हो सकती है।

जी हां, इंडोनेशिया में एक ऐसा समुदाय है जिसका नाम है टीडॉन्ग, इनके शादी के रीति-रिवाज बेहद अजीबोगरीब हैं।

दरअसल, यहां दूल्हा-दुल्हन को शादी के तीन दिन तक शौचालय जाने की इजाजत नहीं होती। सुनने में ये चाहे भले ही अजीब लगे लेकिन उन लोगों के लिए ये रिवाज आम है। ऐसा करने के पीछे कुछ खास वजह है। उनका मानना है कि शादी के तीन दिनों तक अगर दूल्हा और दुल्हन घर के शौचालय का प्रयोग करेंगे तो इससे उनकी किस्मत को बुरी नजर लगेगी हो सकता है कि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक न टिके और कोई ना कोई अनहोनी या किसी की मौत हो जाएं।

इसी वजह से नए जोड़ों को शादी के तीन दिनों तक कम से कम खाना दिया जाता है। तीसरे दिन इस रिवाज के पूरे होने के बाद दोनों नहाते है और अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करते हैं। इनके और भी ऐसे कई रिवाज है जैसे कि जब तक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए गाना नहीं गाता, वह उसे देख नहीं सकता। दुल्हन को मंगनी के बाद घर से निकलने की इजाजत नहीं होती और अगर शादी में दूल्हा मंडप में देर से पहुंचा तो उसे हर्जाना भी भरना पड़ता है।

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?