Posts

Showing posts from May, 2017

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

मारुति 800 का इंजन लगाकर इस शख्स ने बना डाला हेलिकॉप्टर

Image
नई दिल्ली। हाल ही में इडुक्की के एक शख्स ने दो सीटर हेलिकॉप्टर बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। अब केरल के रहने वाले 54 वर्षीय डी. सदासिवन का कारनामा सुन आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। बच्चों के लिए हेलिकॉप्टर का मॉडल तैयार करते-करते सदासिवन ने असल का हेलीकॉप्टर बना डाला, जो अपनी पहली टेस्ट उड़ान लगभग एक महीने बाद भरेगा। दरअसल स्कूल प्रिंसिपल ने सदासिवन से बच्चों को सिखाने के लिए एक हेलिकॉप्टर का मॉडल तैयार करने को कहा था, पर सदासिवन ने असल का ही हेलिकॉप्टर तैयार कर दिया। हेलिकॉप्टर को ऐल्युमिनियम और लोहे की मदद से बनाया गया है। दिलचस्प बात तो ये है कि इस हेलिकॉप्टर में  मारुति 800 का इंजन लगाया है, साथ ही गियर बॉक्स के प्रयोग के साथ ऑटोरिक्शा के शीशे का भी उपयोग किया गया है। मंगलवार को इस हेलिकॉप्टर को स्कूली बच्चों के सामने प्रदर्शित किया गया। सदासिवन ने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है और केरल के कंजिरापल्ली में ही एक इंजिनियरिंग की शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया, मेरी बेटी जिस स्कूल में पढ़ती है वहां के प्रिंसिपल ने मुझसे हेलिकॉप्टर का मॉडल तैयार करने क...

90 किलो के पत्थर को एक अंगुली से उठा लेते हैं लोग

Image
मंदिर और दरगाह को लेकर बहुत से चमत्कारों के बारे में आपने सुना होगा। अक्सर लोग इन पर  विश्वास कर लेते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा भी होता है जिसपर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। एक ऐसे ही चमत्कार के बारे में आज हम आपको बताते हैं।  अगर हम आपसे पूछे की क्या आप ग्यारह लोग मिलकर अपनी एक अंगुली से 90 किग्रा. के पत्थर को अपने सिर तक उठा सकते है? तो शायद आपका जवाब होगा, नही। लेकिन पुणे स्थित ‘बाबा हजरत कमर अली की दरगाह’ में एक ऐसा ही चमत्कार लोग अपनी आंखों से देख सकते हैं। हजरत कमर अली एक सूफी थे जिनका निधन मात्र 18 साल की उम्र में हो गया था। उन्हें उनकी मृत्यु के बाद संत की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इस दरगाह में सूफी संत की चमत्कारिक शक्तियां आज भी विद्यमान है। इसका जीता जागता उदाहरण दरगाह परिसर में रखा करीब 90 किग्रा. का पत्थर है। इस पत्थर को यदि 11 लोग सूफी संत का नाम लेते हुए अपनी तर्जनी अंगुली से उठाते है तो यह पत्थर आसानी से ऊपर उठ जाता है। लेकिन इस पत्थर से जुड़ा एक रहस्य ये भी है कि अगर इसे उठाने वाले लोगों की संख्या 11 से कम है या वे तर्जनी अंगुली के अल...

जब सड़क पर एक साथ निकल पड़े 404 ‘आइंस्टीन’

Image
टोरंटो, एजेंसी। मंगलवार को कनाडा के इस शहर की एक प्रमुख सड़क का अलग ही नजारा था। सैकड़ों लोगों से यह खचाखच भरी हुई थी। इनमें से 404 लोग जाने-माने भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की तरह दिख रहे थे।  जी हां, उनके जैसे कपड़े, सफेद घुंघराले बाल, दाढ़ी और मूंछ भी उन्हीं के जैसी थी। ये सभी आइंस्टीन जैसे दिखने वालों की सर्वाधिक संख्या का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा कर रहे थे। इससे पहले 99 लोग एक साथ आइंस्टीन जैसी वेशभूषा पहनकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। यह सभी लोग टोरंटो में कुछ दिनों बाद होने वाली आइंस्टीन प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें प्रतियोगी कुछ नया आविष्कार करने को लेकर अपनी अलग सोच को व्याख्यायित करते हैं। जो भी इसमें जीतता है उसे अपनी सोच को मूर्तरूप देने के लिए दस हजार डॉलर ईनाम स्वरूप मिलते हैं।

पुरुषों से पिटने में गर्व महसूस करती हैं यहां कि महिलाएं

Image
दुनिया में तरह-तरह की मान्यताएं और सभ्यताएं हैं। खासतौर पर जब आदिवासी क्षेत्रों से जुड़ी रस्मों-रिवाजों की बात करते हैं तो यहां कई रोचक बातें निकलकर सामने आती हैं। इसी कड़ी में आज बात करते हैं इथोपिया की ऐसी जनजाति की, जहां महिलाएं पिटने पर करती हैं गर्व का अनुभव…. काफी अलग हैं परंपराएं एक फ्रेंच फोटोग्राफर एरिक लैफोर्ग ने इथोपिया की हमर जनजाति को अपनी तस्वीरों में कैद किया है। एरिक की मानें तो हमर जनजाति के लोग काफी अलग हैं, इनकी परंपराएं और रीति-रिवाज काफी हैरान करने वाले हैं। एरिक ने पूरा इथोपिया घूमा और हमर जनजाति के रहन-सहन और उनकी पसंद-नापसंद की जानकारी इकठ्ठा की। इथोपिया की यह हमर जनजाति तेजी से विलुप्त हो रही है। ऐसे में अगर एरिक ने इनकी कुछ रोचक तस्वीरें कैमरे में कैद की। मार खाती हैं महिलाएं एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, हमर जाति के लोग कैटल जंपिंग सेरेमनी मानते हैं। यानी कि इस समारोह में 15 गायों को एक साथ खड़ा कर दिया जाता है और एक नवयुवक इसको कूदते हुए पार करता है। यदि कोई लड़का इसमें फेल हो गया तो उसकी शादी नहीं होती साथ ही औरतों का एक सम...

1 लीटर में 81 किमी. चलेगी यह अनोखी कार

Image
न्यूज़ ऑनलाइन संवाददाता,बाहरी दिल्ली। शाहबाद दौलतपुर स्थित दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के छात्रों ने 81 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज से चलने वाली कार बनाकर कार निर्माता कंपनियों को आश्चर्य में डाल दिया। संस्थान के मैकेनिकल विभाग के द्वितीय और तृतीय वर्ष के 28 छात्रों ने मिलकर इस कार को बनाया है। इसका प्रदर्शन सिंगापुर में आयोजित सुपर माइल्स इवेंट में किया गया, जिसमें 28 में से सात छात्रों हर्षित आर्य (टीम कैप्टन),भुवन अग्रवाल, जयराज गंभीर, अभय कुमार, समर्थ जैन, नेहल जलाल और अनिरुद्ध ने इसका प्रतिनिधित्व किया। इवेंट में एशिया के कुल 35 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें भारत की चार टीमों ने शिरकत की। इवेंट में डीटीयू के छात्रों को 15वां रैंक हासिल हुआ। छात्रों ने बताया कि इस कार को बनाने में करीब 4-5 लाख रुपये की लागत आई है। कई प्रकार के धातुओं से निर्मित इस कार में ईंधन की खपत कम होगी। साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। छात्रों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार में दृश्यता,हार्न,चौड़ाई,इंजन,सुरक्षा जैसी विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण किया जाता है। ये छात्र रोहिणी,गाजिया...

बदबूदार जूतों की अनोखी प्रतिस्पर्धा

Image
न्यूयॉर्क एजेंसी। अधिकांश लोग कभी न कभी पसीने के चलते जूतों से आने वाली बदबू से परेशान हुए होंगे। कई बार तो इसके चलते शर्मिंदगी तक उठानी पड़ जाती है। अमेरिका में एक ऐसी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बदबूदार जूतों वालों ने लोगों के बीच जमकर वाहवाही बटोरी। दरअसल यहां नेशनल रॉटन स्नीकर कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का जज नासा के केमिकल इंजीनियर जॉर्ज ऑल्ड्रिक को बनाया गया जिन्होंने 12 वर्षीय लड़के को विजेता चुना। आल्ड्रिक के मुताबिक उन्होंने सभी प्रतिभागियों के जूते सूंघे पर उस लड़के के जूतों से आ रही बदबू इतनी जबरदस्त थी कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए, और तो और उन्हें लगा वह बेहोश हो जाएंगे। जिसकी वजह से उन्होंने नाबालिग को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया।  

एक साल में 40 से 80 करोड़ टन मांस खा जाती है मकडिय़ां

Image
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि देखने में छोटा सा लगने वाला ये जीव मकड़ी एक साल में 40 से 80 करोड़ टन कीड़े मकोड़े खा जाती हैं। यह मात्रा साल भर में इंसानों के खाए मांस-मछली के बराबर है।  एक नये अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं ने 65 अन्य अध्ययनों में जुटाए गए डाटा का इस्तेमाल किया और उनका अनुमान लगाया कि धरती पर 2.5 करोड़ टन वजन की मकडिय़ां मौजूद हैं। इसके बाद शोधकर्ताओं ने यह अनुमान लगाया कि आठ टांगों वाले इन जीवों को जिंदा रहने के लिए खाने के तौर पर सालाना कितने कीड़े मकोड़ों की जरूरत होती है। विज्ञान पत्रिका ‘द साइंस ऑफ द नेचर’ में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि मकड़ी समुदाय साल भर में 40 से 80 करोड़ टन कीड़ों को अपना शिकार बनाता है। मकडिय़ां बीमारी फैलाने वाले कीड़े-मकोड़ों को इंसान से दूर रखने में अहम रोल अदा करती हैं, खासकर जंगलों और घास वाले इलाकों में, जहां ये मकडिय़ां रहती हैं। इसी संदर्भ में रिपोर्ट में यह भी बताया गया है किदुनिया भर के इंसान हर साल 40 करोड़ टन मांस और मछली का सेवन करते हैं। वहीं व्हेल्स को एक साल में 28 से 50 करोड़ टन खाने की जरूरत होती है और ...

भैंस के इस बच्चे को देख हर कोई रह गया दंग

Image
इंसानों के विचित्र बच्चों के जन्म लेने की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन अभी कुछ दिनों पहले एक भैंस ने भी ऐसे ही अनोखे बच्चे को जन्म दिया जो खबरों की सुर्खियां बन गयी। जी हां, थाईलैंड में एक भैंस ने इंसान के आकार  \जैसे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेते ही धीरे-धीरे ये खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी। बस फिर क्या था भैंस के इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए भीड़ जुट गयी। हर कोई इस बच्चे के आकार को देखकर हैरान था। उसका आकार कुछ-कुछ इंसान से मिलता-जुलता था। हालांकि जन्म के कुछ समय बाद ही भैंस के इस बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे के ऊपर बेबी पाउडर लगाकर उसे दफना दिया गया

ये है ‘सुसाइड ट्री’ हर हफ्ते ले लेता है एक जान

Image
सरबेरा ओडोलम नाम का यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है लेकिन यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा आपको नहीं है। भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पौधा इतना जहरीला है कि कई बार इसका उपयोग जान लेने के लिए होता है। ऐसा माना जाता है कि हर हफ्ते इस पौधे से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक विश्व में अन्य जहरीले पौधों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक जहरीला है। सरबेरा ओडोलम के बीज में सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है। इसकी कम मात्रा भी शरीर के अंदर चली जाए तो कुछ मिनटों में ही पेट और सिरदर्द, उल्टियां, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। फिर यह एंजाइम्स और हृदय की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और कुछ घंटों के अंदर ही इंसान की मृत्यु हो जाती है। यह काफी हद तक वैसे ही काम करता है जैसी जहरीले इंजेक्शन से मौत की प्रक्रिया होती है। सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका निशान ढूंढना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर कोई इसे खा ले तो जांचकर्ताओं के लिए यह जानना मुश्...

बच्चा है या स्पाइडरमैन!

Image
तेहरान, एजेंसी। ईरान के शहर बाबोल का रहने वाला तीन साल का अरात होसिनी आजकल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उसके करतबों के वीडियो धमाल मचाए हुए हैं। उसकी उम्र जरूर कम है, लेकिन इस उम्र में वह बड़े-बड़े जिमनास्ट को भी मात दे रहा है। जिन करतबों को सीखने के लिए अनुभवी जिमनास्टों को कई साल लग जाते हैं। अरात उन्हें इस उम्र में महज कुछ पलों में ही कर लेता है। इसके लिए वह किसी का सहारा भी नहीं लेता। पलक झपकते ही वह दस फीट के खंभे पर चढ़ जाता है।

रोज बीयर बार में जाता है ये जिराफ देखने वाले भी रह जाते हैं दंग

Image
बीयर के शौकीन अक्सर वीकेंड पर बार में जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर कोई जानवर भी ऐसा ही करें तो आप क्या कहेंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही शौकीन जिराफ के बारे में बता रहे हैं। जी हां, पर्डी नाम का यह जिराफ जोहांसबर्ग के लॉयन पार्क में रहता है। इस जिराफ को बीयर बार इतना पसंद है कि वह रोजाना पास के ही एकबार में अपना मूड फ्रेश करने पहुंच जाता है। जिराफ को ऐसी हरकत करते देख यहां आने वाले पर्यटक भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। जिराफ सबसे पहले बार पहुंचते ही अपने पीने और खाने की चीजें देखता है। दरअसल, इस जिराफ के रोजाना बार आने की वजह से अब पर्यटक भी उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में बार पहुंचने लगे हैं। जिसकी वजह से मालिक भी इस 20 फीट लंबे जिराफ का इंतजार करता है। तय समय पर बार आने वाला ये जिराफतब तक यहां रहता है जब तक वो ड्रिंक करने केबाद खाना नहीं खा लेता। मालिक खुद उसके लिए ड्रिंक और खाना तैयार रखता है

एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां मूर्तियां भी करती हैं बातें

Image
निरंतर प्रगति करते इस वैज्ञानिक युग में अगर कोई कहे कि इंसानों की तरह मूर्तियां भी बातें करती हैं तो शायद ही कोई विश्वास करें। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसा भी है जहां आकर विज्ञान भी पीछे हो जाता है और सिर्फ विश्वास डिगा रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिहार के राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर की। 400 वर्ष पुराने इस मंदिर में मूर्तियां साक्षात इंसानों की तरह बातें करती हैं। खबरों के अनुसार, इस मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। मध्य-रात्रि में जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं। कुछ लोग इसे वहम मानते थे लेकिन अब वैज्ञानिक भी इसे मानने लगे हैं। जब मंदिर के अहाते में कोई नही होता तो यहां स्वर गूंजते रहते हैं। तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध बिहार के इस इकलौते मंदिर में भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि इस मंदिर में कुछ न कुछ अजीब बात तो है। 

समय बिताने के लिए चलती ट्रेन में योगा

Image
लंदन, एजेंसी : ट्रेन में सफर करना अक्सर काफी उबाऊ और थकान भरा काम होता है। इसलिए लोग अखबार  पढ़ते हुए या गाने सुनते हुए सफर करना पसंद करते हैं। लेकिन बीते दिनों लंदन की मेट्रो ट्रेन में एक यात्री ने थकान दूर कर करने का अनोखा तरीका निकाला। उसने ट्रेन के फर्श पर चटाई बिछाई, कानों में ईयरफोन लगाया और योग करना शुरू कर दिया। अपनी धुन में मगन इस शख्स को देखकर साथी यात्री हैरान रह गए। लंदन से यूस्टन के बीच 20 मिनट के मेट्रो सफर में उसने कई आसन किए। इस दौरान एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे को जाने वाले लोग उसके ऊपर से निकलते रहे लेकिन उसे अहसास नहीं हुआ। ट्रेन में बैठे कई लोगों ने इस अनोखे योगी की तस्वीरें लेकर इंटरनेट पर डाल दीं, जिनकी चर्चा आजकल वहां हर तरफ हो रही है।

छह इंच लंबे हैं इस लड़की के नाखून

Image
बर्लिन, एजेंसी। दुनिया में कई लोगों को कई चीजों का जुनून होता है। इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक जुनून जर्मनी की 16 वर्षीय सिमोन टेलर को है। यह है नाखून बढ़ाने का जुनून। इसके चलते उन्होंने पिछले तीन साल से नाखून नहीं काटे हैं। नतीजतन उनके नाखून छह इंच लंबे हो गए। उन्हें अपने नाखूनों से इतना प्यार है कि रोज उनकी देखभाल में घंटों लगाती हैं। नेल आर्ट लगाकर नाखूनों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती हैं, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वे लंबे नाखूनों की कई प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी हैं। हालांकि इन नाखूनों की वजह से कॉलेज में नोट्स लिखते वक्त उनके हाथों में बहुत दर्द होता है। लेकिन इसके बावजूद वे नाखूनों की लंबाई और बढ़ाना चाहते हैं। 

इस गांव में किसी भी चीज को छूना है मना, छू लिया तो देना होगा जुर्माना

Image
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के गांव मलाणा में अगर आपने किसी भी चीज को छू लिया तो आपको 1000 रुपए का जुर्माना अदा करना पड़ेगा। यह इकलौता ऐसा गांव है जहां अकबर की पूजा होती है। यहां कि विचित्र परंपराओं के कारण यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां अगर आप दुकान से कुछ सामान लेना चाहते हैं तो दुकानदार अपने हाथ से न तो आपको सामान देगा और न ही आप उसे अपने हाथ से पैसे दे सकते हैं, इसके लिए आपको दुकान के काउंटर पर पैसे रखने होंगे और दुकानदार भी काउंटर पर ही सामान रख देगा। सूत्रों के अनुसार दो हजार वर्ष पुरानी विश्व की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्था यहां आज भी कायम है। यहां के मूल निवासी खुद को सिकंदर की सेना के वंशज मानते हैं। यहां कि भाषा में कुछ शब्द ग्रीक के भी हैं। इसलिये यहां के रीति-रिवाज भी अलग हैं। यहां हर जगह बोर्ड में लिखा हुआ है कि इस गांव में किसी भी चीज को छूना मना है। किसी भी चीज को छूने पर आपसे 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। अगर आप भी हिमाचल की सुंदर वादियों का मजा लेना चाहते हो तो इस अनोखे गांव में जाना न भूलना और साथ में ये भी कि यहां कुछ भी छूना मना है।

यहां गाय को माना जाता है है बेहद खतरनाक जानवर

Image
भारत में गाय को मां समान माना जाता है और किसी सीधे आदमी की तुलना भी गाय से की जाती है। लेकिन लंदन में गाय को एक खतरनाक जानवर माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन में एक टन से ज्यादा वजनी पशु लोगों को कुचलकर या टक्कर मारकर उनकी जान ले लेते हैं। ब्रिटेन में पिछले 15 वर्र्षों में गाय 74 लोगों की जान ले चुकी है इसलिए इसे खतरनाक जानवरों की सूची में शामिल किया गया है। लंदन के हेल्थ एड सेफ्टी एक्जीक्यूटिव ने ये आंकड़े जारी किए हैं। एचएसई के आंकड़ों के अनुसार गाय, कुत्तों से ज्यादा जानलेवा बनी क्योंकि कुत्तों ने 2005 से 2013 के बीच 17 लोगों की जान ली जो गाय द्वारा मारे जाने वाली संख्या से कम है। इन आंकडों के बाद एचएसई ने किसानों को सलाह दी किवे अपने पशुओं को पब्लिक फुटपाथ के करीब खेत में न छोडें जिससे कुछ हद तक ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

क्या हुआ जब जोश में होश खो बैठा ये दूल्हा

Image
शादी-ब्याह के खुशनुमा माहौल में नाचना गाना तो होता ही है। लेकिन यह नाच गाना इस दूल्हा-दुल्हन के लिए एक बुरा सपना बन गया। हुआं यूं कि दूल्हे कि एक हरकत ने दुल्हन को अस्पताल पहुंचा दिया। विवाह समारोह में दूल्हा और दुल्हन भी मेहमानों के साथ डांस में शामिल होना चाहते थे। जैसे ही दूल्हा रिसेप्शन हॉल में दाखिल हुआ उसने सबसे पहले अपना कोट उतारा और नाचती हुई दुल्हन को डांस फ्लोर पर आगे भेज दिया। फिर पीछे से खुद भी कलाबाजियां खाता हुआ दुल्हन के नजदीक पहुंच गया। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब वह अपना संतुलन नही बना पाया और उसकी लात दुल्हन के मुंह पर जाकर लगी और दुल्हन गिर पड़ी। मुंह पर चोट लगने के कारण दुल्हन को तुरन्त हॉस्पिटल ले जाया गया।

लिपस्टिक खरीदने के लिए लाखों की चोरी

Image
बीजिंग एजेंसी। अमूमन चोर ऐशोआराम की जिंदगी पाने के लिए चोरी करते हैं। कुछ ऐसा ही यहां एक महिला ने किया पर कार और बंगला नहीं बल्कि लिपस्टिक खरीदने के लिए। दरअसल इस महिला को सज धज कर सेल्फी खींचने का बड़ा शौक था। उसे सोशल साइटों पर सेल्फी डालकर लाइक बटोरना बेहद पसंद था। उसकी हसरत थी कि वह अलग-अलग रंगों की लिपस्टिक लगाकर अपनी सेल्फी खींचे। पर उसके पास महंगे कॉस्मेटिक पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे। लिहाजा वह अपना अरमान पूरा करने के लिए उपाय खोजने लगी। आखिरकार उसने पैसे कमाने का शॉर्ट कट खोजा। वह जिस दुकान पर काम करती थी उसने वहां चोरी का प्लान बनाया। दुकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और रातोंरात कैश काउंटर से 2.5 लाख डॉलर उड़ा लिए। हालांकि पुलिस ने पूछताछ करके उसकी चोरी पकड़ ली। लेकिन चोरी की वजह सुनकर सबके होश उड़ गए।  

मिली मोगली गर्ल

Image
कोई उसे मोगली गर्ल कहता है तो कोई जंगल की गुडिय़ा। बावजूद इसके कि वह न तो इंसानों की तरह बात करती है और न व्यवहार। यहां जिला अस्पताल में करीब ढाई माह पहले कतर्नियाघाट के जंगलों से लाई गई दस वर्षीय रहस्यमय बच्ची सबके कौतूहल का विषय बनी है। सटीक जानकारी किसी के पास नहीं लेकिन अस्पताल स्टाफ व पुलिस मानती है कि इस इंसान की बच्ची परवरिश बंदरों के बीच हुई। करीब तीन माह पहले इसे कतर्नियाघाट के जंगलों में लकड़ी बीनने वालों ने देखा था। बच्ची के तन पर एक भी कपड़ा नहीं था लेकिन वह इस सबसे बेफिक्र थी। लकड़हारे इसके पास गए तो बंदरों ने बच्ची को घेरे में ले लिया और किसी को पास नहीं फटकने दिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के मोतीपुर रेंज में इसके बाद वह कई बार देखी गई। बताते हैं कि बालिका के चोटिल होने के चलते वह अस्वस्थ लग रही थी। बालिका के करीब जाने की कोशिश करने पर बंदरों का झुंड ग्रामीणों पर हमलावर हो जाते थे। दर्जनों बंदर घने जंगल में उसकी निगरानी कुछ इस तरह करते थे, जैसे बालिका उनके परिवार की एक सदस्य हो। सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर जंगल में पहुंची लेक...

इस बच्चे की है 31 उंगलियां, पीडि़त है अजीबोगरीब बीमारी से

Image
इंसान के हाथ-पैर में कुल 20 उंगलियां होती हैं जिनमें चार अंगूठे और 16 उंगलियां होती हैं लेकिन अभी हाल ही में चीन में जन्मे एक बच्चे की 31 उंगलिया हैं। जिनमें 15 उंगलियां और 16 अंगूठे हैं।   दरअसल चीन में जन्मा ये बच्चा एक अजीबोगरीब बीमारी सी पीडि़त है। इस बीमारी से निपटने के लिए फिलहाल इस बच्चे की सर्जरी भी कर दी गयी है। ताकि इस समस्या को खत्म किया जा सके अभी इसी तरह उसकी दो सर्जरी और होनी है। हांग हांग नाम के इस बच्चे के हाथ में 15 उंगलियां और पांव में 16 अंगूठे हैं। उसके हाथ में कोई उंगूठा नहीं है। हांग हांग का जन्म 15 जनवरी 2016 को हुआ था। जांच में पता लगा था कि यह पॉलिडेकटाइलिज्म बीमारी के लक्षण है, ये बीमारी अधिकतर बिल्ली और कुत्तों की प्रजातियों में पायी जाती है। सबसे खास बात तो यह है कि हांग हांग की मां की भी उंगलिया अंगूठे काफी अलग है। उनकी 6 उंगलियां और 6 अंगूठे हैं। 

इस फैक्ट्री का हर एक मजदूर है करोड़पति

Image
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भी करोड़पति हो सकते हैं। जी हां, ये हकीकत है अहमदाबाद के साणंद में यहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, चपरासी, सिक्योरिटी गार्ड तक करोड़पति है। दरअसल यहां जमीन के मालिकों को करोड़ों रूपए का मुआवजा दिया गया था और उसी के चलते यहां रहने वाले लोग करोड़पति हो गए, लेकिन करोड़पति होने के बावजूद भी ये लोग फैक्ट्रियों में मशीन ऑपरेटस, सुपरवाइजर, गार्ड और चपरासी की नौकरी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रविराज फोइल्स लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले 300 कर्मचारियों में से करीब 150 कर्मचारियों का बैंक बैलेंस एक करोड़ रूपए या अधिक है। इसके बावजूद ये करोड़पति लोग 10 हजार से 20 हजार रूपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं। उनका बैंक बैलेंस भले ही बढ़ गया है लेकिन जीविका चलाने के लिए अब नौकरी ही उनकी आय का एक मात्र साधन है।

फुटबॉल छोड़ कुत्ते के पीछे भागे खिलाड़ी

Image
लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन के हेलसोवेन कस्बे के फुटबॉल मैदान में शनिवार को दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। यहां दो टीमों के बीच चल रहे फुटबॉल मैच के बीच में एक कुत्ता आ गया। इसके बाद के नजारे देखकर पूरा मैदान ठहाकों से गूंजता रहा। दरअसल वहां दो टीमों के बीच फुटबॉल मैच चल रहा था। खिलाड़ी गोल करने के लिए पसीना बहा रहे थे। तभी अचानक दर्शक का पालतू कुत्ता खिलाडिय़ों के बीच जा पहुंचा। इस पर खेल रोकदिया गया। फिर शुरू हुआ कुत्ते को मैदान से बाहर निकालने का सिलसिला। इसमें खिलाडिय़ों को गोल की अपेक्षा अधिक पसीना बहाना पड़ा। सात मिनट तक खिलाड़ी फुटबॉल छोड़कर कुत्ते केपीछे भागते रहे। आखिरकार उसे दो खिलाडिय़ों ने पकड़ा और दर्शक को सौंपा। इसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। 

सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली लड़की की फोटो हुई वायरल, मिलने लगे मॉडलिंग के ऑफर

Image
कब किसकी किस्मत संवर जाये कुछ कहा नही जा सकता कुछ ऐसा ही हुआ है ब्राजील में रहने वाली लड़की रीटा माटोज के साथ। जी हां, रीटा माटोज सड़क पर झाड़ू लगाने का काम करती हैं लेकिन अभी हाल ही में उसकी फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।  ये सुनने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है। रीटा माटोज नाम की इस लड़की ने भी कभी नहीं सोचा होगा कि एक तस्वीर उसकी जिंदगी बदल देगी और वो पॉपुलर हो जाएगी। बता दें कि 25 साल की रीटा सड़कों पर झाड़ू लगाने का काम करती थी। हर दिन की तरह वो सड़क पर झाड़ू लगा रही थी, तभी किसी ने उसकी फोटो क्लिक करके इंटरनेट पर अपलोड कर दी। देखते ही देखते यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। इतना ही नहीं रीटा की फोटो को हजारों लोगों ने शेयर भी किया। फोटो देखकर हर किसी का यही कहना था कि इतनी सुंदर लड़की आखिर सड़कों पर झाड़ू कैसे लगा सकती है। रीटा ने बताया कि मुझे भी यकीन नहीं हो रहा था कि पूरे ब्राजील में मैं इतनी पॉपुलर हो गई हूं। रीता सुबह 4: 20 मिनट पर उठती हैं और 12 घंटे की शिफ्ट में काम करती हैं। जिसमें वह साउथ अमेरिकन बीच सिटी की सड़कों को साफ करती हैं और व...

बदबूदार परफ्यूम ने बना दिया इन दोस्तों को करोड़पति

Image
यूरोप में रहने वाले एलन व्हाइटमैन और एंड्रयू मास्टर्स ने पढ़ाई को खेल की तरह समझा और आज दुनिया में इनकी गिनती अमीर लोगों में होती है। दरअसल इन दोनों ने मिलकर लिक्विड एस नाम का एक बहुत ही गंदी बदबू वाला परफ्यूम तैयार किया है। इस परफ्यूम की बिक्री बड़े स्तर पर हो रही है। एलन बताते हैं कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी इस परफ्यूम का इस्तेमाल 30 फीट की दूरी से समझ में आने लगता है। इसे यूज करने पर ऐसा लगता है जैसे कहीं कोई गैस सिलेंडर फट गया हो। लोग एक दूसरे को मजा चखाने के लिए इसे खरीदते हैं। व्हाइटमैन को यह परफ्यूम बनाने का विचार उस समय आया जब बचपन में उसके पिता ने उसे एक केमिस्ट्री किट लाकर दी। व्हाइटमैन ने उस किट को खिलौने की तरह इस्तेमाल किया और उससे तरह-तरह की गंध वाली चीजें तैयार की। बाद में एलन एक ट्रक मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में काम करने लगे, लेकिन उन्हें वहां से हटा दिया गया। फिर एलन ने अपने दोस्त बने एंड्रयू मास्टर के साथ मिलकर अपना सारा वक्त गंध पैदा करने वाले परफ्यूम को बनाने में लगा दिया।

बच्चे को जन्म देने के बाद आखिर क्यों निराश हो गयी ये मां

Image
हर मां का सपना होता है कि उसकी कोख से जन्म लेना वाला बच्चा सुंदर और स्वस्थ हो। लेकिन कभी-कभी बच्चों में कुछ शारिरिक विसंगतियां भी देखी जाती हैं। अभी कुछ माह पहले एक ऐसे ही बच्चे ने जन्म लिया जिसके शरीर पर भालू की तरह काले बाल थे। अपनी कोख से ऐसे बच्चे को जन्म देकर उस बच्चे की मां थोड़ी देर के लिए जरूर निराश हुई लेकिन मां तो मां होती है बच्चा चाहे कैसे भी हो लेकिन मां के प्रेम में कोई कमी नही आती। आइये आपको बताते हैं इस बच्चे की मां मनीषा संभाजी राउत के बारे में, जब मनीषा मां बनने वाली थी तो उनके मन में हर गर्भवती महिला की तरह अपने बच्चे को लेकर हजारों सपने थे। उनका पूरा परिवार, आस लगाये बैठा था कि बच्चा कैसा होगा, किस पर जाएगा आदि। लेकिन जब मनीषा की कोख में बच्चे का सुख आया तो उसने पाया कि उसने अपनी संतान को विरासत में अपने वेयरवोल्फ जीन को ही दे दिया। दरअसल, इस जीन में पूरे शरीर पर बालों का विकास, मानवीय रूप से नहीं होता है बल्कि शरीर में भेडिय़े की तरह बाल होते हैं और ऐसा शरीर के हर अंग में होता है।  दरअसल, मनीषा भी इसी वेयरवोल्फ जीन से ग्रसित हैं। यहां तक कि उन...

आखिर क्यों पांच दिनों तक पति से अंजान रहती हैं यहां कि महिलाएं

Image
ये खबर सुनकर शायद आपको कुछ अजीब लगे लेकिन भारत में आज भी ऐसी जगह हैं जहां की महिलायें अपनी पुरानी परंपराओं को आज भी निभाती आ रही हैं। एक ऐसी ही परंपरा है हिमाचल के इस गांव की यहां कि शादीशुदा महिलायें 5 दिन तक निर्वस्त्र ही रहती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल के गांव पीणी की यहां कई सालों से यही रिवाज चला आ रहा है। मणिकर्ण घाटी में स्थित इस गांव में शादीशुदा महिलाओं को 5 दिन तक बिना वस्त्रों के रहना पड़ता है। उस समय वो ऊन से बने पट्टू को ओढ़कर अपना तन ढक लेती हैं। इन पांच दिनों तक पति-पत्नी एक दूसरे से किसी भी तरह की कोई बात नही करते, इन दिनों वे एक दूसरे से अंजान बने रहते हैं। जब महिलाएं ये परंपरा निभा रही होती हैं उस दौरान पुरुष भी शराब का सेवन नही करते।  17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच ये लोग काला महीना मनाते हैं। इस दौरान महिलाएं निर्वस्त्र रहती है। यहां के लोगों का मान्यता है कि ऐसा नहीं करने से देवता नाराज हो जाएंगे। दरअसल इन लोगों का कहना है कि लाहुआ घोंड देवता जब पीणी पहुंचे थे तो उन दिनों वहां राक्षसों का आतंक  था। लेकिन देवता के पीणी में पांव रखते ...

सोमवार आते ही क्यों पानी-पानी हो जाती हैं यहां की लड़कियां

Image
भारत में सोमवार के प्रति लोगों की अलग-अलग धारणायें हैं। काम पर जानेवालों के लिये यह आलस्य भरा दिन होता है। रविवार को छुट्टी के बाद अगले दिन ऑफिस जाते वक्त लगता है जैसे मन पर कोई बोझ हो! वहीं व्रत रखनेवाली लड़की और महिलाओं के लिये यह त्रिशूलधारी शिव का दिन होता है। इस दिन शिव भक्त एकत्रित हो शिव महिमा की चर्चा करते हैं। सावन के सोमवार का महत्व शिव भक्तों के लिये और विशिष्टï स्थान रखता है।सोमवार को जो मनोदशा कर्मचारियों की होती है लगभग वैसी ही स्कूल जाने वाले बच्चों की भी होती है। लेकिन मध्य यूरोपीय देशों जैसे पॉलैंड, चेक गणराज्य और पूर्वी यूरोप के देश यूक्रेन में इस सोमवार का अलग महत्व है। यूक्रेन के लड़के उस विशिष्टï? सोमवार को लड़कियों के ऊपर पानी फेंक उन्हें सिर से लेकर पैर तक भिगो देते हैं। वहाँ ईसाई धर्म के मुख्य धर्म बन जाने पर ‘वेट मंडे’ को ईसाईयों की एक रस्म के तौर पर अपना लिया गया है। वेट मंडे का संबंध पाप को धोने से है।  ईस्टर के दसूरे दिन लड़के बोतल और बाल्टियों में पानी भरकर लड़कियों का पीछा करते हैं और उन पर पानी उड़ेलते हैं। मूल परम्परा के अनुसार गॉंव की सबसे...

इस शख्स ने कूड़ेदान को बना लिया आशियाना

Image
वाशिंगटन, एजेंसी। जिस कूड़ेदान के पास से गुजरने पर लोग अपनी नाक बंद कर लेते हैं, उसी कूड़ेदान को न्यूयॉर्क के रहने वाले एक शख्स ने पिछले दस महीनों से अपना घर बना रखा है। वह भी सोलर पैनल और यूएसबी पोर्ट से लैस। दरअसल डैमियन कमिंग्स नाम का शख्स पिछले सात साल से बेघर था। एक दिन उसने बेघर होने का अभिनय कर रहे दो लोगों के साथ अपना ठिकाना और खाना बांटा। उसकी इस दयालुता से प्रभावित होकर उन दोनों लोगों ने 1500 डॉलर का एक लकड़ी का छोटा सा घर कमिंग्स के लिए बनाया। यह घर देखने में बिलकुल बड़े से कूड़ेदान जैसा दिखता है। इसमें कूड़ा डालने के लिए आने वाले लोग कमिंग्स को देखकर डरकर भाग जाते हैं।  कमिंग्स मैनहैटन में अपने अनोखे घर में आराम से रह रहे हैं और उनके दोनों दोस्त उनके लिए असली घर खरीदने की कोशिश में जुटे हैं।

पूरा मोबाइल टावर ही चुरा ले गए चोर

Image
ओटावा, एजेंसी। कनाडा के  विनीपेग शहर में पिछले दिनों चोरी की एक घटना ने पूरे शहर को हैरान कर दिया।  यहां के एगलेक क्षेत्र में चोरों ने रातोंरात 20 मीटर ऊंचा मोबाइल टावर ही गायब कर दिया। साथ में उपकरण भी ले गए। अगले दिन जब इलाके के मोबाइल सिग्नल सिग्नल न मिलने के चलते ठप हो गए, तो छानबीन करने पहुंचे मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी के अधिकारियों के होश उड़ गए। जहां पहले 20 मीटर ऊंचा यह टावर था, वहां अब समतल जमीन दिख रही थी। चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने उस इलाके में एक ट्रक देखा था, जिसमें कुछ लोग टावर के हिस्सों को लेकर जा रहे थे। अब पुलिस इन चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

आखिर क्यों यहां एक ही जैसी पोशाक में दिखते हैं सभी युवा

Image
वैसे तो स्कूल में छात्र-छात्रों का एक जैसी पोशाक पहनना या कोई डांस परफॉर्म करते समय एक जैसा डे्रसअप तो सामान्य सी बात है। लेकिन क्या कभी गांव के युवक-युवतियों को एक ही जैसे कपड़े पहने घूमते हुए देखा है। जी हां, बांसवाड़ा जिले के आदिवासी युवाओं में ऐसा चलन है। ये युवक-युवतियां होली पर्व पर खेले जाने वाले परंपरागत नृत्य गेर में शामिल होने के लिए एक जैसे कपड़े पहनते हैं। इतना ही नहीं ये इन कपड़ों को पहनकर बाजार भी जाते हैं। इन युवक-युवतियों के एक जैसे कपड़े पहनने को लेकर कोई परंपरा व रिवाज नहीं बल्कि एकता का प्रतीक है। युवक-युवतियों में यह चलन पिछले कुछ वर्षों से ही पनपा है। युवक-युवती एक जैसी पोशाक इसलिए पहनते हैं ताकि वह एक जैसे दिखें।

54 सदस्यों का है ये अनोखा परिवार, रोज सोने से पहले की जाती है गिनती

Image
आज कल के लाइफस्टाइल में संयुक्त परिवार के साथ चलना अब सबके बस की बात नही इसलिए छोटे परिवारों का चलन बढ़ता जा रहा है।  जबकि पहले ऐसा नही था लोग संयुक्त परिवारों में रहना ही अपनी शान समझते थे। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे परिवार के बारे में बता रहे हैं जिसके सदस्यों की संख्या 54 है। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि यहां सोने से पहले हर रात सदस्यों की गिनती की जाती है। आइये अब आपको इस परिवार के बारे में बताते हैं, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंचायत दशरमा में एक साहू परिवार पिछली छह पीढ़ी से एक साथ रहता आ रहा है। इस परिवार केसदस्यों का आपसी प्रेम ही है जो इनको एकता में बांधे हुए है। इस परिवार में 15 महिलाएं अलग-अलग घरों से बहू के रूप में आई हैं, लेकिन इनके बीच कभी आपसी मतभेद देखने को नहीं मिला।  इस परिवार की सबसे दिलचस्प बात ये है कि दिन बीत जाने पर रात में परिवार के सभी लोगों की गिनती की जाती है। इस घर में 25 छोटे-बड़े बच्चे हैं जो अभी पढ़ते हैं। परिवार में दोनों समय का भोजन एक साथ बनता है। जिसमें घर की सभी महिलाएं सहयोग करती हैं। ये परिवार आज के टूटते-बिखरते र...

दोस्ती के चक्कर में पड़ गए लेने के देने

Image
लंदन, एजेंसी। अक्सर दोस्त एक दूसरे की सहायता करते हैं। मुश्किल वक्त में साथ निभाते हैं। लेकिन यहां एक महिला को दोस्ती निभाने केचक्कर में कोर्ट जाना पड़ गया। दरअसल पेशे से आर्किटेक्ट बेसिया लेजोनवार्न की सहेली लिन को अपने घर में खूबसूरत बगीचा तैयार करवाना था। लिन ने कई जाने-माने आर्टिकेक्ट से बात की लेकिन उनकी फीस इतनी अधिक थी कि वह मन मारकर रह गई। ऐसे में बेसिया अपनी दोस्त की मदद करने आगे आईं। उन्होंने सस्ते दामों पर लोगों को नियुक्त किया और बगीचा तैयार करवाया। खास बात यह रही कि बेसिया ने खुद अपनी फीस तक नहीं ली। जब बगीचा बनकर तैयार हो गया तो लिन को वह पसंद नहीं आया। वह बेसिया से इतनी गुस्सा हो गई कि उनपर 2.12 करोड़ रुपये का हर्जाना लगा दिया। आजकल इस अनोखे केस की सुनवाई वहां कोर्ट में चल रही है।  

इस पेड़ से निकल रही है बीयर, देखने वालों का लगा जमावड़ा

Image
पेड़ों से फल, फूल और सब्जियां तो मिलती है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या कभी आपने पेड़ से बीयर निकलते हुए देखी है। जी हां दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में लगे नीम के पेड़ से बीयर निकल रही है। अभी कुछ समय पहले से ही इस पेड़ से बीयर जैसे स्वाद का पदार्थ निकल रहा है। इसमें नशा भी होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय में होने की वजह से इसके आसपास छात्रों का जमावड़ा लगा रहता है। इस पेड़ से एक दिन में 10 लीटर तक बीयर निकलती है।  जैसे ही पेड़ से बीयर निकलने की खबर कैंपस से बाहर लोगों को पता चला है तबसे यहां आने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई है।

42000 फीट की ऊंचाई पर केबिन क्रू की मदद से महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Image
फ्रांस में रहने वाली 28 वर्षीय महिला नफी डिआबी ने तुर्की एयरलाइंस में सफर के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। नफी गर्भवती थी और विमान में सफर कर रही थी तभी अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दे दिया। सूत्रों के मुताबिक नफी डायबी 28 हफ्तों से गर्भवती थी और गिनी की राजधानी कोनाक्री से अफ्रीकन देश बुरकिना फासो की राजधानी ग्वागादूगु जाने वाले विमान तुर्की एयरलाइंस में सवार हुई। जब विमान ने उड़ान भरी उसके कुछ पलों बाद ही 42000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यात्रियों और केबिन क्रू मेंबर्स की मदद से महिला की विमान में ही डिलिवरी करवाई गई और उसने बहुत ही प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म लेते ही विमान में खुशी की लहर छा गई। टर्किश एयर ने बच्ची की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की और अपनी खुशी जताई। बच्ची का नाम किडिजू रखा गया है और फ्लाइट के लैंडिंग के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद लोग खूब बधाईयां दे रहे हैं वहीं फ्लाइट अटेंडेंट्स के कामों ...

इतनी सी बात पर हो गया तलाक…तलाक…तलाक

Image
एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने कार का दरवाजा बंद करने से मना कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, यह युगल पिकनिक से लौटकर आया था। पत्नी बच्चों को कार से उतारने के लिए पहले उतर गई और उसके बाद घर के अंदर चली गई। पति ने पत्नी को कार का दरवाजा बंद करने के लिए कहा, लेकिन उसने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उसे दरवाजा खुद बंद कर देना चाहिए, क्योंकि वह उसके ज्यादा पास है। पत्नी की इस बात पर आगबबूला हुए पति ने जवाब में कहा, तुमने मुझे मना किया। अगर तुमने दरवाजा बंद नहीं किया, तो मेरे घर में कदम मत रखना। जिसके बाद पत्नी वहां से निकलकर अपने पिता के घर चली गई। कई लोगों ने दंपत्ति के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने सारी कोशिशों को यह कहते हुए नजरअंदाज कर दिया कि वह ऐसे गैरजिम्मेदार शख्स के साथ नहीं रहना चाहती।

एक भिखारी की मार्मिक कहानी, बेटी की फ्रॉक के लिए दो साल तक बचाये पैसे

Image
भिखारियों को देखकर अक्सर लोग उन्हें दुत्कार देते हैं और उन्हें कामचोर कहकर पुकारा जाता है या फिर दया के नाम पर एक दो रुपया उनकी झोली में डाल देते हैं। लेकिन कभी-कभी सच वो नही होता जो हमें दिखता है बल्कि कुछ चीजें अंदर से सच्चाई के बिल्कुल विपरीत होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही भिखारी के बारे में बता रहे हैं जो भिखारी के अलावा एक पिता भी है और उसकी भी कुछ ख्वाहिश है।   जी हां, हाल ही में एक हाथ से लाचार एक भिखारी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है जिसने 2 साल तक पैसे बचाकर अपनी बेटी को नई फ्रॉक दिलवाई और पड़ोसी का मोबाइल मांगकर उसकी तस्वीर खींची। इस घटना को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया और फेसबुक पर डाला जहां यह दिल को छू लेने वाली पोस्ट वायरल हो गई।  दरअसल एक हाथ कट जाने की वजह से इस भिखारी का रोजगार छिन गया था और अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ये भिखारी भीख मांगने लगा। इस भिखारी का नाम कौसर हुसैन है। हर माता-पिता की तरह उसके मन में भी अपने बच्चों के लिए कुछ सपने थे वे भी चाहता था कि उसके बच्चे पढ़ें, अच्छे कपड़े पहनें पर उसके पास इतने पैसे न...

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?