MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

54 सदस्यों का है ये अनोखा परिवार, रोज सोने से पहले की जाती है गिनती



आज कल के लाइफस्टाइल में संयुक्त परिवार के साथ चलना अब सबके बस की बात नही इसलिए छोटे परिवारों का चलन बढ़ता जा रहा है।  जबकि पहले ऐसा नही था लोग संयुक्त परिवारों में रहना ही अपनी शान समझते थे। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे परिवार के बारे में बता रहे हैं जिसके सदस्यों की संख्या 54 है। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि यहां सोने से पहले हर रात सदस्यों की गिनती की जाती है।

आइये अब आपको इस परिवार के बारे में बताते हैं, छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंचायत दशरमा में एक साहू परिवार पिछली छह पीढ़ी से एक साथ रहता आ रहा है। इस परिवार केसदस्यों का आपसी प्रेम ही है जो इनको एकता में बांधे हुए है। इस परिवार में 15 महिलाएं अलग-अलग घरों से बहू के रूप में आई हैं, लेकिन इनके बीच कभी आपसी मतभेद देखने को नहीं मिला। 

इस परिवार की सबसे दिलचस्प बात ये है कि दिन बीत जाने पर रात में परिवार के सभी लोगों की गिनती की जाती है। इस घर में 25 छोटे-बड़े बच्चे हैं जो अभी पढ़ते हैं। परिवार में दोनों समय का भोजन एक साथ बनता है। जिसमें घर की सभी महिलाएं सहयोग करती हैं। ये परिवार आज के टूटते-बिखरते रिश्तों के बीच पारिवारिक एकता की मिसाल पेश करता है। 

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?