MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

मारुति 800 का इंजन लगाकर इस शख्स ने बना डाला हेलिकॉप्टर




नई दिल्ली। हाल ही में इडुक्की के एक शख्स ने दो सीटर हेलिकॉप्टर बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया था। अब केरल के रहने वाले 54 वर्षीय डी. सदासिवन का कारनामा सुन आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। बच्चों के लिए हेलिकॉप्टर का मॉडल तैयार करते-करते सदासिवन ने असल का हेलीकॉप्टर बना डाला, जो अपनी पहली टेस्ट उड़ान लगभग एक महीने बाद भरेगा।

दरअसल स्कूल प्रिंसिपल ने सदासिवन से बच्चों को सिखाने के लिए एक हेलिकॉप्टर का मॉडल तैयार करने को कहा था, पर सदासिवन ने असल का ही हेलिकॉप्टर तैयार कर दिया। हेलिकॉप्टर को ऐल्युमिनियम और लोहे की मदद से बनाया गया है। दिलचस्प बात तो ये है कि इस हेलिकॉप्टर में  मारुति 800 का इंजन लगाया है, साथ ही गियर बॉक्स के प्रयोग के साथ ऑटोरिक्शा के शीशे का भी उपयोग किया गया है। मंगलवार को इस हेलिकॉप्टर को स्कूली बच्चों के सामने प्रदर्शित किया गया।

सदासिवन ने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है और केरल के कंजिरापल्ली में ही एक इंजिनियरिंग की शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया, मेरी बेटी जिस स्कूल में पढ़ती है वहां के प्रिंसिपल ने मुझसे हेलिकॉप्टर का मॉडल तैयार करने को कहा था, जिसके बाद मैंने इस काम को शुरू किया। इसको बनाने में मुझे कुल चार साल का समय लगा।’

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?