MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

ये है ‘सुसाइड ट्री’ हर हफ्ते ले लेता है एक जान


सरबेरा ओडोलम नाम का यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है लेकिन यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा आपको नहीं है। भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पौधा इतना जहरीला है कि कई बार इसका उपयोग जान लेने के लिए होता है।

ऐसा माना जाता है कि हर हफ्ते इस पौधे से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक विश्व में अन्य जहरीले पौधों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक जहरीला है। सरबेरा ओडोलम के बीज में सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है। इसकी कम मात्रा भी शरीर के अंदर चली जाए तो कुछ मिनटों में ही पेट और सिरदर्द, उल्टियां, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। फिर यह एंजाइम्स और हृदय की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और कुछ घंटों के अंदर ही इंसान की मृत्यु हो जाती है। यह काफी हद तक वैसे ही काम करता है जैसी जहरीले इंजेक्शन से मौत की प्रक्रिया होती है।

सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका निशान ढूंढना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर कोई इसे खा ले तो जांचकर्ताओं के लिए यह जानना मुश्किल हो जाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई? कुछ लोग इसे गलती से खा लेते हैं तो कुछ इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। भारत में इसे ‘सुसाइड पेड़’ के नाम से जाना जाता है।

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?