MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

बच्चे को जन्म देने के बाद आखिर क्यों निराश हो गयी ये मां


हर मां का सपना होता है कि उसकी कोख से जन्म लेना वाला बच्चा सुंदर और स्वस्थ हो। लेकिन कभी-कभी बच्चों में कुछ शारिरिक विसंगतियां भी देखी जाती हैं। अभी कुछ माह पहले एक ऐसे ही बच्चे ने जन्म लिया जिसके शरीर पर भालू की तरह काले बाल थे। अपनी कोख से ऐसे बच्चे को जन्म देकर उस बच्चे की मां थोड़ी देर के लिए जरूर निराश हुई लेकिन मां तो मां होती है बच्चा चाहे कैसे भी हो लेकिन मां के प्रेम में कोई कमी नही आती।


आइये आपको बताते हैं इस बच्चे की मां मनीषा संभाजी राउत के बारे में, जब मनीषा मां बनने वाली थी तो उनके मन में हर गर्भवती महिला की तरह अपने बच्चे को लेकर हजारों सपने थे। उनका पूरा परिवार, आस लगाये बैठा था कि बच्चा कैसा होगा, किस पर जाएगा आदि। लेकिन जब मनीषा की कोख में बच्चे का सुख आया तो उसने पाया कि उसने अपनी संतान को विरासत में अपने वेयरवोल्फ जीन को ही दे दिया। दरअसल, इस जीन में पूरे शरीर पर बालों का विकास, मानवीय रूप से नहीं होता है बल्कि शरीर में भेडिय़े की तरह बाल होते हैं और ऐसा शरीर के हर अंग में होता है। 


दरअसल, मनीषा भी इसी वेयरवोल्फ जीन से ग्रसित हैं। यहां तक कि उनकी बहन को भी यही बीमारी थी। हालांकि, इस बीमारी से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन शरीर पर अनचाहे बालों की तादाद भयानक होती है।
 ये एक लाइलाज बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। मनीषा और उसकी बहनें, अपने शरीर पर बालों को हेयर रिमूवल क्रीम से हटाती हैं। इसके लिए उन्हें काफी समय और क्रीम लग जाती है।  मनीषा और उसकी बहन जब छोटे थे तो उन्हें हमेशा भालू, बंदर, भूत आदि कहकर चिढ़ाया जाता था। इसे लेकर मनीषा चिंतित हैं कि कहीं उनके बच्चे को भी इसी तरह परेशान न किया जाएं।

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?