MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

इस इंजीनियर ने बनाया फीमेल रोबोट और कर ली शादी



अभी तक तो यही सुना था कि जोडिय़ा ऊपर बनती हैं। लेकिन समय के साथ-साथ हर चीज में परिवर्तन हो गया है ये कंप्यूटर का युग है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लोग अपनी जोडिय़ा खुद ही बनाने लगे हैं।

एक युवक को शादी के लिए एक लड़की की जरूरत होती है लेकिन अगर कोई लड़की आपसे शादी को तैयार ही न हो तो ऐसे अवस्था में आप क्या करेंगे….क्या आप कुंवारे रह जाएंगे। इसी समस्या का हल निकाला है चीन में रहने वाले जेहेंग जिआजिआ ने। जेहेंग पेशे से एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं।


उनके साथ भी कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें लगने लगा कि किसी लड़की से शादी होना तो मुश्किल है तो उसने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जेहेंग एक प्रोग्रामर था और रोबोट बनाना जानता था सो उसने अपनी मनपसंद जीवनसंगिनी बनाने के लिए एक फिमेल रोबोट डिजाइन कर डाला।


उसने रोबोट का नाम रखा यिंगयिंग और उसमें वे सारी खूबियां प्रोग्राम कीं जो वह अपनी पत्नी में चाहता था। यिंगयिंग न सिर्फ जेहेंग से उसकी अपनी भाषा में बात कर सकती है बल्कि चाइनीज चीजों को आसानी से पहचान भी सकती है। जेहेंग फिलहाल इस फीमेल रोबोट से शादी भी कर चुका है जिसमें उसके करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए थे। 

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?