MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

इस गांव में किसी भी चीज को छूना है मना, छू लिया तो देना होगा जुर्माना


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के गांव मलाणा में अगर आपने किसी भी चीज को छू लिया तो आपको 1000 रुपए का जुर्माना अदा करना पड़ेगा।

यह इकलौता ऐसा गांव है जहां अकबर की पूजा होती है। यहां कि विचित्र परंपराओं के कारण यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां अगर आप दुकान से कुछ सामान लेना चाहते हैं तो दुकानदार अपने हाथ से न तो आपको सामान देगा और न ही आप उसे अपने हाथ से पैसे दे सकते हैं, इसके लिए आपको दुकान के काउंटर पर पैसे रखने होंगे और दुकानदार भी काउंटर पर ही सामान रख देगा।

सूत्रों के अनुसार दो हजार वर्ष पुरानी विश्व की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्था यहां आज भी कायम है। यहां के मूल निवासी खुद को सिकंदर की सेना के वंशज मानते हैं। यहां कि भाषा में कुछ शब्द ग्रीक के भी हैं। इसलिये यहां के रीति-रिवाज भी अलग हैं। यहां हर जगह बोर्ड में लिखा हुआ है कि इस गांव में किसी भी चीज को छूना मना है। किसी भी चीज को छूने पर आपसे 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। अगर आप भी हिमाचल की सुंदर वादियों का मजा लेना चाहते हो तो इस अनोखे गांव में जाना न भूलना और साथ में ये भी कि यहां कुछ भी छूना मना है।

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?