MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

MS Dhoni Retirement: धोनी ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट : div class='at-above-post addthis_tool' data-url='https://www.dehuti.com/ms-dhoni-retirement/'/divदो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International cricket) को अलविदा (Retirement) कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम ...

इस छात्र ने शर्ट में बटन की जगह लगाया ताला, तस्वीर हुई वायरल


स्कूल में पढऩे वाले बच्चे किसी से डरे या न डरे लेकिन अपने शिक्षकों की डांट का डर उनमें हमेशा बना रहता है। इसे डांट से बचने के लिए जब एक सरकारी स्कूल के बच्चे की शर्ट का बटन टूट गया तो उस बच्चे ने शर्ट में बटन की जगह ताला लगा लिया। 

जी हां, बांदा जिले के मोगरिया गांव में एक माध्यमिक स्कूल की कक्षा छ: में पढऩे वाले शत्रुहन निषाद के पास एक ही ड्रेस है जो वह रोज स्कूल पहनकर आता है। शत्रुहन के परिजनों का कहना है कि ये ड्रेस उसे कई साल पहले स्कूल से मिली थी।

दरअसल अब ये ड्रेस घिसकर फटने लगी है और इसके बटन भी निकलने लगे हैं। शत्रुहन को स्कूल जाना था वह स्कूल की छुट्टी नहीं करना चाह रहा था लेकिन शर्ट फटी थी और घर में बटन लगाने को नहीं था। उसने बटन की जगह ताला लगा दिया। उसे लगा कि यह बटन की जगह काम करेगा और टीचर उसे डांटेंगे या पीटेंगे नहीं। निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाला ये बच्चा नयी ड्रेस खरीदने में असमर्थ है। शर्ट में एक और जगह बटन नहीं था, वहां उसने तार बांध दिया। टीचर ने इस हालत में पहुंचे बच्चे की तस्वीर ले ली। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर के अनुसार सरकार यूनिफॉर्म बांट रही है। कई योजनाएं इन बच्चों के लिए हैं। पैसा पानी की तरह बहाया जाता है। इसके बाद भी शायद जरूरतमंदों तक ये सुविधा नही पहुंच पाती इस कारण स्कूली बच्चे फटे कपड़े या बटन की जगह ताला लगाने को मजबूर हैं।

Popular posts from this blog

अच्छी उपज के लिए बोरान

जानें किस महीने में कौन सी सब्जी लगाने से होता है अधिक फायदा

फूलों की खेती में संभावनाएँ

टपक सिंचाई (ड्रिप सिंचाई) प्रणाली क्या है?